मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 1 फरवरी को शिर्डी के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी
उमरिया। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता मे शिर्डी जाने वाले यात्रियो का चिन्हांकन कम्प्यूटर व्दारा रेण्डमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले, हरनीत कौर, नगर पालिका अध्यक्ष पाली , नगर पंचायत अध्यक्ष नौरोजाबाद एवं मानपुर, विनय मिश्रा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 1 फरवरी को शिर्डी के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। शिर्डी यात्रा के लिए 279 यात्रियो का चिन्हांकन किया गया है। जिनकी उम्र 60 वर्ष या अधिक है इस योजना के पात्र है। जबकि महिलाओं के मामले में आयु सीमा में दो वर्ष की छूट है, एवं 65 वर्ष आयु से अधिक आयु के व्यक्तियो के साथ में एक सहायक ले जाने की पात्रता है।