सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत परवाह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उमरिया। मध्य प्रदेश यातायात पुलिस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के शासकीय आदर्श महाविद्यालय की संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने महाविद्यालय के सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विभिन्न प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से स्वयं के लिए समझदार बने, हेलमेट पहनना, स्वयं नियमों का पालन करने की बात कही। उन्होंने सड़क जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत छात्रों से आह्वान किया कि दुर्भाग्य के कई कारण हो सकते हैं किंतु सौभाग्य के कारण आप स्वयं ही है। आप सौभाग्यशाली बने यात्रा के बाद अपने घर सुरक्षित पहुंचे, स्वयं जागरूक बने और समाज को जागरूक बनाएं आदि बातों को समझाया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अभय पांडे ने नियमों का पालन करने और नियम स्वयं के लिए बनाने की बात कही। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ नियाज अहमद अंसारी एवं सफल समन्वय एवं संचालन डॉ राजीव तिवारी द्वारा किया गया।
प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की तरफ से पुलिस कप्ता को यह भरोसा दिलाया गया कि आगामी समय में आदर्श महाविद्यालय में सभी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर ही महाविद्यालय में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही एक अन्य कार्यक्रम में महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत आचार्य प्रशांत सिंह द्वारा रचित विभिन्न पुस्तकों का बुक स्टॉल छात्र-छात्राओं के अवलोकन अर्थ एवं खरीदी के लिए लगाया जिसमें भागवत गीत, आखिरी समाधान, उपनिषद, महाभारत संवाद, सही संगति सही जीवन, क्लाइमेट चेंज, दस धोखे जो सभी खाते हैं आदि पुस्तकों के बारे में श्रीमती नायडू एवं अन्य पुलिस अधिकारियों छात्र छात्राओं के साथ द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ रेम सिंह हटीला, यातायात नगर निरीक्षक सी के तिवारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों सहित, डॉ विजय डाबर, डॉ पिंकी सोमकुवर, डॉ अरुणेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय परिवार की डॉ जुगल किशोर, हरीश शुक्ला , मनीष मिश्रा, डॉ रिचा तिवारी, डॉ अनुपम सिंह, डॉ रूपलता चतुर्वेदी, डॉ प्रणीता त्रिपाठी, डॉ स्वराज पाल, डॉ हरेंद्र कुमार, श्रीमती किरण भारती, नीतू नामदेव सहित महाविद्यालय अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता प्रस्तुत की।