राष्ट्रीय फायलेरिया दिवस 10 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा
उमरिया – राष्ट्रीय फायलेरिया दिवस 10 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा । इस दौरान 10 से 14 फरवरी तक स्कूल, महाविद्यालय, छात्रावास, कार्यालयों में दवा का सेवन , 15 फरवरी से 21 फरवरी तक घर घर दवा का सेवन तथा 22 से 25 फरवरी तक कालोनी, वार्डो में छूटे हुए व्यक्तियों को दवा का सेवन कराया जाएगा । यह जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी रवि साहू ने जिला चिकित्सालय उमरिया में आयोजित मीडिया एडवोकेसी को संबोधित करते हुए दी । इस अवसर पर डा व्ही एस चंदेल, राजेश वर्मा जिला सलाहकार भोपाल सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित रहे ।