गांव, गरीब, महिला, किसान तथा युवाओं के कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रतिबध्द- विधायक बांधवगढ

उमरिया – गांव, गरीब , महिला, किसान तथा युवाओं के कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रतिबध्द है। प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाना चाहती है । समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को प्रथम पंक्ति में लाकर ही इस लक्ष्य की प्राप्त संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार व्दारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिससे आम आदमी के जीवन में बदलाव आ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना , प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना , ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर उन्हें स्थानीय रोजगारों का प्रशिक्षण तथा रोजगार से जोडने का कार्य किया जा रहा है । प्रदेश सरकार व्दारा पात्र वंचित हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ देने हेतु 17 दिसंबर से 26 जनवरी तक जन कल्याण शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डाे में किया गया । करकेली जनपद पंचायत में कुल 9174 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 8097 का निराकरण किया गया है । यह विचार बांधवगढ विधायक शिवनारायण सिंह ने करकेली जनपद मुख्यालय में आयोजित जनपद स्तरीय जन कल्याण शिविर में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए । कार्यक्रम में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, एसडीएम रीता डेहरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका मून सिंह, सीएमएचओ डा एस बी चौधरी, तहसीलदार अभ्यानंद शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच करकेली संगीता सिंह, ग्राम पंचायत पठारी के सरपंच गोविंद कुमार गौतम, जनपद पंचायत सदस्य सरिता सिंह, पूजा बैगा, ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा के अनुविभागीय अधिकारी मनीष शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव व्दारा इंदौर जिले केे सांवेर से जन कल्याण अभियान के समापन एवं हितग्राहियों के लाभ वितरण का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया । जिले की समस्त जनपद पंचायतों , नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जी का उदबोधन का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया । इसके साथ ही शिविरों मे प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को लाभांवित भी किया गया।
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि प्रदेश सरकार व्दारा 17 दिसंबर से 26 जनवरी तक जन कल्याण पर्व मनाये जाने की घोषणा की गई थी जिसका उददेश्य ग्रामीणों की समस्याओं तथा योजनाओं का लाभ उनके ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर देना था । इसके लिए सेक्टर आफीसर , नोडल अधिकारी तथा घर घर सर्वे टीम लगाई गई थी । जिले में कुल 39500 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 38000 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है । निराकरण का प्रतिशत 99 है। आपनें बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के शिविरों में 18 हजार आवेदन प्राप्त हुए है। भारत सरकार व्दारा प्रधानमंत्री आवास योजना का पोर्टल खोल दिया गया है जिसमें हितग्राही आनलाइन आवेदन कर सकते है अथवा अपने ग्राम पंचायत या परिवार जन का सहयोग लेकर भी आवेदन 31 मार्च तक कर सकते है। आपनें जिलेवासियों से अपील की है कि सभी लोग इस अभियान में जुड जाए तथा पात्र लोगों को आवेदन करने हेतु प्रेरित करें एवं सहयोग करें।