शा.कन्या विद्यालय उमरिया में छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
उमरिया – महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के मार्गदर्शन में महिला थाना उमरिया व युवा टीम के संयुक्त से स्वयं सिद्धा योजना के तहत बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा के गुण सिखाने एक कार्यशाला हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को स्वयं की रक्षा के लिए जूडो कराटे दाव पेंच सिखाए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुणा द्विवेदी महिला थाना प्रभारी,सहायक उपनिरीक्षक बालमुकुंद सिंह,नीरज दुबे आरक्षक, ललन सिंह मरकाम विद्यालय प्राचार्य,कराटे कोच वंदना राय,कैम्प संयोजक हिमांशु तिवारी मौजूद रहें।