बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के ताला रेंज में अनुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उमरिया। विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाई़गर रिजर्व में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिक्षेत्र ताला रेंज के बठांन बीट मे अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ताला हायर सेकेण्डरी स्कूल के 126 बच्चे शामिल हुये, सभी बच्चों को प्रथम द्रष्टया बाघ का पगमार्क , एवं बाघ शावकों का पगमार्क, विभिन्न पेड़. प्रजाति, तालाब, पक्षी दर्शन, औषधीय के पौधें का महत्व आर्किड, लतायें,प्रत्यक्ष चीतल, सांभर, भाषा, सुअर, नीलगाय दिखाया गया, और
पक्षी हार्नबिल, पैराकीट, गिद्ध, इ़डियन रोलर, दिखाया.
पेड. साल, सागौन, कसई, कारी, आंवला, हर्रा, बहेड़ा, साजा, धोबिन, तेदू, महुआ,गुरजन, पीपल, बरगद, पकरी धवा अर्जुन के पेड़ो की पहचान और औषधीय उपयोग बताए गए साथ ही बांस का उपयोग, पुष्पन भी बताया गया और बांस का अलग अलग उपयोग भी बताया गया एवं वन्य जीवों के बारे में जैसे सांपो की पहचान, चार वेनमस स्नेक की पहचान कराया गया और स्नेक बाइट होने पर क्या करना है वह भी बताया गया।
बच्चों को शिविर स्थल मे मैं कौन हू, वेब आफ लाइफ,जंगल की पुकार, का भी खेल खिलाया गया एवं मै कौन हूं खेल का बच्चों ने रोचकता से खेल को खेला। अनुभूति कार्यक्रम में बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पा सिंह, दा कार्बेट फाउंडेशन से कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रजापति एवं स्कूल के शिक्षकों एवं वनपाल कमलेश नंदा, वनरक्षक,और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।