कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न

उमरिया। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर व्दारा सीएम हेल्पलाइन, समय सीमा के पत्रों, मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त आवेदनों, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनो तथा जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों, मानवाधिकार के पत्रों, फैक्ट न्यूज आदि की समीक्षा करते हुए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें। उन्होने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली शिकायतें अन अटेण्डेंट नही रहे। साथ ही प्रभारी मंत्री के भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित जिला प्रमुख अधिकारी आगामी समय सीमा की बैठक के पूर्व अनिवार्य रूप से करें। आपने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित एक एक शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण तीन दिवस के अंदर करें। इस कार्य में लापरवाही नही बरते।
बैठक में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम पाली टी आर नाग, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले हरनीत कौर, अंबिकेश प्रताप सिंह सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।