Breaking News
- »जबलपुर की सुनीता सिंह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर 21 हजार फीट (6,111 मीटर) ऊंचे माउंट युनाम पर लहराया तिरंगा
- »नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव कुमार को मिली क्लीन चिट
- »राष्ट्रपति ने हैदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में उद्यान उत्सव के दूसरे संस्करण के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया
- »शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड
- »बाल-सुरक्षा और तकनीकी समाधानवाद : डिजिटल युग में सामाजिक माध्यमों पर प्रतिबंध का विमर्श
उमरिया – डिप्टी कलेक्टर एवं जिला आपूर्ति अधिकारी मीनांक्षी इंगले ने बताया कि जिले में 42 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 10192 किसानों से 59870.6 मी०टन धान की खरीदी की गई है । जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 24073 है । जिले में धान विक्रय हेतु 20464 किसानों ने स्लॉट की बुकिंग कराई है । उपार्जित धान के विरूध्द कुल उठाव, परिवहन की मात्रा 26069 मी०टन है । धान उपार्जन का कार्य 20 जनवरी तक किया जाएगा ।
जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कुल राशि 137.74 करोड़ के विरूध्द 26 दिसंबर की स्थिति में 13173 किसानों को 18.53 करोड़ रूपये की राशि का भुगतान किसानों के आधार लिंक बैंक खातें में भुगतान किया गया है । धान विक्रय के शेष किसानो को धान विक्रय की राशि के भुगतान के लिए निरंतर ईपीओ प्राप्त हो रहे है एवं किसानों को धान विक्रय की राशि का भुगतान किया जा रहा है ।