बाघ, तेंदुआ और सह भक्षी वन्य प्राणियों की गणना 1278 कैमरों की मदद से कर रहे कर्मचारी
उमरिया – बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फेस 44 की गणना हो रही है। टाइगर रिजर्व में नौ परिक्षेत्रो में ट्रैप कैमरे लगाकर गणना की जा रही है। गणना के बाद आंकड़ों को एकत्रित कर वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून भेजा जाएगा। टाइगर रिजर्व में फेस फोर की गणना हर साल होती है। इससे वन प्राणियों की आंकड़े सामने आते हैं। फेस फोर की गणना में टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में चिह्नित स्थानों में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं ट्रैक कैमरे लगभग 25 दिन लगाए जाते हैं इसके बाद ट्रैप कैमरा में एकत्रित हुई फोटो को मिलान किया जाता है और नए वन प्राणियों की पहचान की जाती है। और आंकड़े भी सामने आ जाते हैं। गणना में बाघ तेंदुआ और से पक्षियों की मूवमेंट और टेरिटरी की भी जानकारी मिल जाती है।