मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व अभियान के तहत आयोजित शिविर में संगीता कुशवाहा का मौके पर बना आयुष्मान कार्ड

उमरिया – मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत नगरीय निकायों के वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है एवं लोगों से विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर सीधे लाभ प्रदाय किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत नगरीय निकाय के वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित शिविर में संगीता कुशवाहा आयुष्मान कार्ड बनवानें पहुंची जहां पर शिविर प्रभारी व्दारा आवश्यक दस्तावेजों को मंगाकर उनकों मौके पर लाभांवित किया गया। उनका कहना था कि आवेदन करने के साथ ही मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बना दिया गया । अब जरूरत पडने पर हमें इसका लाभ मिल सकेगा । उन्होने कहा कि भारत सरकार की यह एक अच्छी पहल है, जिसमें गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड योजना से पांच लाख रूपये की मदद मिल जाती है । इसके लिए मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं ।