अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया
उमरिया – पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू के निर्देशन में उमरिया पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। थाना पाली की चौकी घुनघुटी पुलिस टीम द्वारा, मोटर साइकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी कर रहे 2 आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण में 1 किलो 295 ग्राम गांजा एवं मोटरसाइकल जप्त किया गया है। साथ ही थाना पाली पुलिस टीम द्वारा न्यायालय में लंबित 6 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार 2 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है । विदित हो कि 8 दिसंबर 2024 की सायं चौकी घुनघुटी पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर गंगा ढ़ावा के पास घेराबंदी कर ग्राम बकेली तरफ से मोटर साइकिल पर आ रहे दो लोगों को पकड़कर एनडीपीएस एक्टल के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए तलाशी ली गई , जिनके पास से कुल 1 किलो 295 ग्राम गांजा बरामद हुआ , जिसे एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना पाली में अपराध क्रमांक 621/24 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।गिरफ्तार आरोपियों में समर बहादुर सिंह उम्र 55 साल निवासी ग्राम बकेली तथा चंद्र सिंह उम्र 50 साल निवासी ग्राम धौरई थाना पाली है । कार्यवाही में उ. नि. भूपेंद्र पंत चौकी प्रभारी घुनघुटी, सउनि शिवपाल तोमर, प्रआर अभिषेक, प्रआर लखन, प्रआर अजीत, प्रआर विकास, प्रआर देवी सिंह आर शेख यासिर, आर रामप्रसाद, आर आकाश की सराहनीय भूमिका रही है।