जंगली हाथी को रेडियो कॉलर लगाकर खुले वन क्षेत्र में छोड़ा गया
उमरिया – बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया के वन परिक्षेत्र खितौली के बीट बगदरा के कक्ष क्रमांक-आर.एफ. 495 में मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, म.प्र. भोपाल की उपस्थिति एवं मार्ग दर्शन में 3 नवंबर 2024 को चिकित्सकों / रेस्क्यू दल द्वारा अधिकारियों / कर्मचारियों के समक्ष जंगली हाथी का सफालतापूर्वक रेस्क्यू कार्य किया गया था। रेस्क्यू उपरांत चिकित्सकों की देखभाल हेतु वन परिक्षेत्र ताला लाकर क्राल में रखा गया था। जिसे 9 दिसंबर .2024 को जंगली हाथी, उम्र लगभग 10 वर्ष को रेडियों कालर लगाकर उप संचालक, बां.टा.रि. उमरिया, डॉ. पराग निगम, डब्लू.आई.आई. देहरादून, डॉ. नितिन गुप्ता, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, बां.टा.रि. उमरिया, डॉ. अभय सेंगर, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, सं.ट.रि. सीधी, डॉ. हिमांशु जोशी, डब्लू.सी.टी. मुम्बाई, उप वन मंडलाधिकारी मानपुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी ताला एवं स्टाफ की उपस्थिति में वन परिक्षेत्र ताला अंतर्गत खुले वनक्षेत्र में स्वास्थ्य हालत में सफालतापूर्वक छोड़ा गया।