कलेक्टर ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण

उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिला मुख्यालय स्थित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रैन बसेरा में महिला एवं पुरूषों के रूकने के लिए अलग अलग व्यवस्थाएं की गई है । इसके साथ ही यहां रूकने वाले लोगो को शुध्द पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है । ठंड से लोगो को निजात दिलाने के लिए रैन बसेरा के बाहर अलाव की व्यवस्था नगर पालिका प्रषासन व्दारा की गई है। कलेक्टर ने पुरूष रूम में रैन बसेरा में रूकने वाले लोगों की पंजी का भी अवलोकन किया गया । रैन बसेरा में साफ सफाई पाई गई । मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि रैन बसेरा के बाहर पुलिस कंट्रोल रूम तथा एंबुलंेेस का नंबर भी अंकित कराया गया है, ताकि आवष्यकता पड़ने पर यहां रूकने वाले व्यक्ति इसका उपयोग कर सके ।
कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी किषन ंिसह से कहा कि अभियान चलाकर नगर में इधर उधर रूकने वालें लोगों को रैन बसेरा तक लाएं, ताकि उन लोगों को इस ठंड में किसी भी प्रकार की परेषानी का सामना नही करना पड़े ।