हम होंगे कामयाब पखवाड़े के तहत बच्चो को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट की दी गई जानकारी
उमरिया – कलेक्टर धरणेनद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अभियान अंतर्गत निर्धारित विषय पीसी एंड पी एन डी टी एक्ट के विषय में जागरूकता अभियान अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन सांईनाथ पैरामेडिकल कॉलेज उमरिया और कृष्णा गार्डन उमरिया में किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त छात्र छात्राओं व कृष्णा गार्डन में जिले की समस्त एएनएम, सीएचओ की भागीदारी रही । कार्यशाला में पीसी एंड पी एन डी टी एक्ट के बारे में दिव्या गुप्ता, सहायक संचालक महिला बाल विकास द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा टोल फ्री नं. 1098, 1930, 181 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में अरुणा द्विवेदी महिला थाना प्रभारी उमरिया द्वारा कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक शोषण अधिनियम की जानकारी दी गई।