राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का जमुई हैलीपैड पर किया गया आत्मीय स्वागत
उमरिया, 15 नवम्बर। मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 15 नवम्बर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने जमुई स्थित हैलीपैड पहुुंचने पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला शहडोल राजेन्द्र शुक्ल, मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, पंडित शंभू नाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर रामाशंकर, विधायक विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमन् शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन अनुराग शर्मा, डीआईजी सविता सुहाने, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर. अंजली, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिवादन किया।