जिले में पशु संगणना का किया जाएगा कार्य-उप संचालक

उमरिया 8 नवंबर । राष्ट्रीय 21वीं संगणना वर्ष 2024-25 के समुचित रूप से सफल क्रियान्वयन एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार विगत दिवस डा के के पांडेय उप संचालक उमरिया के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में पशु संगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में 10 सुपरवाईजर जो पर्यवेक्षण का कार्य संपादित करेंगे एवं 53 प्रगणक जिसमें पशु पालन विभाग के सहायक पशु चिकित्सा सेवा अधिकारी, सांख्यिकी विभाग, एमव्हीयू के पैरावेट एवं आवश्यकतानुसार क्रियाशील प्रशिक्षित गौ सेवक, मैत्री को पशु संगणना कार्य में नियुक्तप किया गया है जो जिले के समस्त ग्रामों एवं शहरी वार्डो के प्रत्येिक घर घर जाकर पशुधनो यथा गाय, भैंस, मुर्गी , बकरी, भेंड के साथ ही आवारा पशुओ का सर्वेक्षण कार्य करेगे। जिले के नियुक्त मास्टर ट्रेनर डा अविनाश सिंह एवं शैलेन्द्र कुमार मिश्रा व्दारा सभी प्रशिक्षणार्थियो को विधिवत रूप से प्रशिक्षण देते हुए पशु संगणना कार्य समुचित ढंग से करने हेतु प्रेरित किया गया । डा के के पांडेय उप संचालक व्दारा नियुक्त समस्त सुपरवाईजरों एवं प्रगणको करने संगणना कार्य को सही एवं सुचारू रूप से संपादित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं किसी प्रकार की कठिनाई होने पर अवगत कराने हेतु कहा गया । पशु संगणना कार्य के प्रशिक्षण में डा के पी तिवार, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं डा धनंजय सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र उपस्थित रहे ।