पाली जनपद पंचायत में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की तिमाही बैठक 19 नवंबर को

उमरिया, 8 नवंबर। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक की अध्यक्षता में पाली जनपद पंचायत के सभाकक्ष में 19 नवंबर को सायं 4.30 बजे से ब्लाक स्तरीय बैंकर्स समिति की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया है।
बैठक में ऋण जमा अग्रिम जमा साख अनुपात पर चर्चा, डीएफएस द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय कैम्पेन 15 जनवरी 2025 के अंतर्गत जिले की बैंक शाखायों द्वारा आयोजित किये जाने वाले ग्राम पंचायत स्तर के शिविरों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की प्रगति हेतु शिविर पर चर्चा,    जिला व्यापार उद्योग केंद्र उमरिया के योजनाओं की समीक्षा , एनयूएलएम  (नगरीय निकाय )के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ,स्व सहायता समूह के बैंक लिंकेज एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा, एनपीए खातें में वसूली सरफेसी प्रकरण और आर आर सी के तहत भौतिक कब्जे के लिए  लंबित आवेदनों की समीक्षा,   पशुपालन, मत्स्य एवं कृषि विभागों के केसीसी  की प्रगति की समीक्षा ,  स्वामित्व योजना का लाभ हितग्राहियों को पहुँचाने पर बैंकों से चर्चा, एनआरएलएम विभाग अंतर्गत स्व सहायता समूह बैंक लिंकेज एवं प्रधान मंत्री मुद्रा ऋण योजना की समीक्षा,  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना की समीक्षा,  आदिवासी वित्त विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,  पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा,  सी एम हेल्पलाइन लंबित शिकायतों की समीक्षा, एसबीआई आरसेटी   उमरिया की समीक्षा सहित अन्य विषयो पर चर्चा की जाएगी।