पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन उमरिया में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उमरिया, 21 अक्टूबर । पुलिस स्मृति दिवस कर्तव्य पराणयता, देश एवं समाज के लिए सब कुछ न्यौछावर करके देश की बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा करने के साथ हर कीमत पर की अस्मिता की रक्षा करना सिखाता है। उक्त आशय के उद्गार कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस प्रशिक्षण शाला उमरिया में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने सर्वप्रथम 216 शहीदों के नाम वाचन किया गया। उन्होने कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों की शाहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।