स्कूली प्रतियोगिताएं विद्यार्थी को बहु आयामी बनाती हैं – अपर कलेक्टर

उमरिया, 21 अक्टूबर । जीवन को बहुआयामी बनाने तथा शिक्षा के पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अपने वातावरण एवं परिवेश का ज्ञान कराने में इस तरह की प्रतियोगिताओं का अपना विशेष महत्व है। स्कूली प्रतियोगिताएं विद्यार्थी को बहु आयामी बनाती है। उक्त आषय के विचार अपर कलेक्टर षिवगोविंद ंिसह मरकाम ने शासकीय कालरी स्कूल में आयोजित मप्र राज्य जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता 2024 को संबोधित करते हुए व्यक्त किए ।
इस अवसर पर जिला षिक्षा अधिकारी  आर एस मरावी, उप वनमंडलाधिकारी कुलदीप त्रिपाठी, सहायक संचालक जनसंपर्क गजेन्द्र व्दिवेदी, सहायक संचालक षिक्षा विनोद मिश्रा, सुषील मिश्रा, प्राचार्य कालरी स्कूल ,  अरूण त्रिपाठी सहित स्कूलांे के प्राचार्य, षिक्षक, विद्यार्थी , वन विभाग का अमला उपस्थित रहा।
आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 91 टीमों ने अपना पंजीयन कराया था, जिसमें से 78 टीमों ने भाग लिया। टीम मे तीन सदस्य शामिल हुए । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली स्कूल शासकीय कुमार मंगल स्कूल नौरोजाबाद के आकाष बैगा , गणेष बर्मन, प्रिंस पट्टा, व्दितीय स्थान प्राप्त करने वाली स्कूल शासकीय हाई स्कूल तामान्नारा के अनुज कुमार यादव , भूरा यादव, जितेन्द्र यादव तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली स्कूल शासकीय सज्जन उत्कृष्ट विद्यालय के यष तिवारी, आदर्ष दुबे, सौम्या ंिसह बघेल को मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायकों तथा जिला स्तर पर भाग लेने वाली समस्त टीमों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग एवं स्कूल षिक्षा विभाग व्दारा संयुक्त रूप से किया गया ।