Breaking News
- »जबलपुर की सुनीता सिंह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर 21 हजार फीट (6,111 मीटर) ऊंचे माउंट युनाम पर लहराया तिरंगा
- »नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव कुमार को मिली क्लीन चिट
- »राष्ट्रपति ने हैदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में उद्यान उत्सव के दूसरे संस्करण के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया
- »शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड
- »बाल-सुरक्षा और तकनीकी समाधानवाद : डिजिटल युग में सामाजिक माध्यमों पर प्रतिबंध का विमर्श
उमरिया, 21 अक्टूबर- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रीवा के एयरपोर्ट सहित प्रदेश को दी गई सौगात के लिए प्रधानमंत्री का आभार मानते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि रीवा में हवाई सेवा प्रारंभ करने का लाभ प्रदेश और देश को मिलेगा। एविएशन के क्षेत्र में प्रदेश को नई उपलब्धि मिली है। प्रदेश को निरंतर ऐसी उपलब्धियां मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि विंध्य अंचल में एयर पोर्ट की बरसों पुरानी मांग थी। यह क्षेत्रीय नागरिकों का सपना था। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए भरसक प्रयास किए। आज रीवा एयरपोर्ट के लोकार्पण का क्षण आनंद प्रदान करने वाला रहा। रीवा का यह हवाई यातायात के साथ भविष्य की दृष्टि से विकास के सभी पैमानों पर इस एयरपोर्ट की उपयोगिता सिद्ध होगी। औद्योगिक विकास की दृष्टि से इस सुविधा का विशेष लाभ इस अंचल के साथ ही पूरे देश और प्रदेश को मिलेगा।