कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर शीघ्रता से निराकरण करने के दिए निर्देश

उमरिया, 21 अक्टूबर।  कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन, समय सीमा के पत्रों, मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त आवेदनों, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनो तथा जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों, मानवाधिकार के पत्रों, फैक्ट न्यूज आदि की समीक्षा करते हुए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें। उन्होने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली शिकायतें अन अटेण्डेंट नही रहे।
कलेक्टर ने बताया कि शासन व्दारा विभागीय जांच की प्रक्रिया आनलाइन कर दी गई है । सभी अधिकारी ई गर्वनेंस प्रबंधक से संपर्क कर प्रशिक्षण प्राप्त करें । कलेक्टर ने कहा कि प्रभारी मंत्री के भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित जिला प्रमुख अधिकारी आगामी समय सीमा की बैठक के पूर्व अनिवार्य रूप से करें। बैठक में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, अति.पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह, एसडीएम पाली टी आर नाग, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।