एक साल से 2 प्रकरणो के फरार वांरटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर, 14 अक्टूबर। अपराध पर अंकुश लगाये जाने की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत घटनाओ की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर कई सालो से फरार स्थाई वांरटियो की धर पकड कार्यवाही हेतु क्षेत्र मे लगातार प्रेट्रोलिंग की गई जो 02 प्रकरणो मे 01 साल से फरार स्थाई वांरटी गुल्कू उर्फ श्रीसींग गौड पिता लखन उर्फ लटकन सिंह गौड उम्र 30 साल निवासी ग्राम गोराखुर्द के बाहर से अपने गाँव गोराखुर्द आने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ की मदद ग्राम गोराखुर्द पहुचकर उक्त स्थाई वांरटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बंडा मे पेश किया गया।                 
उक्त कार्यबाही मे बंडा थाना प्रभारी निरीक्षक नसीर फारूकी , चौकी प्रभारी बरा उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी , प्र.आर.1700 मुकेश कुमार सेन आर. 1776 पुष्पेन्द्र सिंह जादौन , आर.1684 संतवत सिंह आर.414 दुर्गेश पटैल का बिशेष योगदान रहा।