US की राजनीति में भारतीय मूल के लोग कम : कमला हैरिस

16 मई। US में भारतीय मूल के लोगों की जितनी आबादी है उसके हिसाब से US की राजनीति में भारतीय मूल के लोग कम हैं। भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने एक बयान में यह बात कही। कमला हैरिस ने भारतीय मूल के लोगों से अमेरिकी राजनीति में आने का आग्रह करते हुए कहा, कमला ने लोगों से कहा कि उनको राजनीति में हिस्सा लेने के लिए आगे आना चाहिए। कमला हैरिस डेमोक्रेटिक थिंक टैंक इंडियन अमेरिकन इंपैक्ट के सालाना समिट ‘डेसिस डिसाइड’ में बतौर मेहमान आई हुई थीं। इसी दौरान कमला ने भारतीय मूल के लोगों को अमेरिका की राजनीति में हिस्सा लेने के लिए कहा।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि बीते सालों में भारतीय मूल के अमेरिकन ज्यादा तादाद में अमेरिका के चुनावों का हिस्सा बने हैं। लेकिन अभी भी ये संख्या जनसंख्या के लिहाज से नाकाफी है। इस वक्त अमेरिका कांग्रेस में भारतीय मूल के पांच निर्वाचित सदस्य हैं, जिनमें डॉ. एमी बेरा, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार का नाम शामिल है। इंडियन अमेरिकन इंपैक्ट का मानना है कि 2024 के चुनाव में भारतीय मूल के सदस्यों की तादाद 5 से बढ़कर 10 हो सकती है।