देश के सारे कानून दिल्ली से बनते हैं, किसान दिल्ली नहीं तो कहां जाएंगे- टिकैत

नई दिल्ली, 13 फरवरी। राकेश टिकैत ने किसानों के इस आंदोलन को सही करार दिया है। पंजाब-हरियाणा के किसानों के आंदोलन पर 2020.21 में हुए किसान आंदोलन के हिरो रहे राकेश टिकैत ने अभी तक दूरी बना रखी थी। लेकिन आज उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
टिकैत ने किसान आंदोलन पर बात करते हुए विपक्ष पार्टियों को भी आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा देश का विपक्ष कमज़ोर है अगर देश का विपक्ष मजबूत होता तो देश की ये हालत नहीं होती। किसानों के दिल्ली आने के सवाल पर उन्होंने कहा कानून दिल्ली बनाती है तो दिल्ली जाएंगे। टिकैत का कहना है कि देशभर के कानून दिल्ली से बनते है तो आंदोलन का दिल्ली में होना जरूरी है। किसान दिल्ली हिंसा करने नहीं अपना पक्ष रखने आ रहे है उनकी बात सरकार को सुननी चाहिए।
किसान आंदोलन के चलते दिल्ली समेत आस -पास के इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लगने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। अभी कुछ ही ऐसे इलाके हैं जहां ट्रैफिक की रफ्तार धीमी है। गाजियाबाद पुलिस ने लोगों को जाम से बचने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की हुई है और अलग-अलग रूट से ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया है लेकिन उसके बावजूद यहां पर लंबा जाम लगा हुआ है पुलिस का कहना है कि जल्दी ही लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है साथ ही कंक्रीट की दीवार खड़ी की गई है। इस कारण सड़क पर लगभग 6 किलोमीटर तक लंबा जाम लग रहा है। लंबे जाम के कारण हरियाणा से जो छात्र गाजियाबाद नोएडा परीक्षा देने आए थे उनकी परीक्षा भी छूट गई।