महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चाव्हाण ने छोड़ी कांग्रेस, तलाश रहे विकल्प

मुंबई, 12 फरवरी। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक चाव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र का दो बार बतौर मुख्यमंत्री नेतृत्व करने वाले अशोक चाव्हाण का कहना है कि मैंने जीवनभर कांग्रेस की सेवा की पर अब विकल्प की तलाश में हूं। पार्टी छोड़ना में व्यक्तिगत निर्णय है। हालाकि उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस पार्टी में जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहें हैं कि अशोक चाव्हाण का बीजेपी में जाना लगभग तय है।
गौरतलब है कि अशोक चव्हाण दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर काबिज रहे। 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद उस समय के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद अशोक चव्हाण मुख्यमंत्री बनाए गए। इसके बाद 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद एक बार फिर से उन्होंने महाराष्ट्र की कमान संभाली। महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ कि पिता और बेटे ने मुख्यमंत्री पद संभाला हो। वो दो बार लोकसभा सांसद तीन बार विधायक रह चुके हैं। 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक अशोक चव्हाण मुख्यमंत्री रहे।
उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के तौर पर अपने राजनीतिक सफर का आगाज किया। साल 1987 में उन्होंने नांदेड़ लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ा और चुनाव जीतकर सांसद बने। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1992 में चव्हाण विधान परिषद के सदस्य बनाए गए। वहीं 1993 में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद संभाला. साल 1995 से लेकर 1999 तक अशोक चव्हाण महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव भी रहे। 2003 में विलासराव देशमुख की सरकार में वो मंत्री बने। अशोक चव्हाण महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे।