जिला स्तरीय सर्तकता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न
जबलपुर, 15 दिसंबर। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सर्तकता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक अजाक, जिला लोक अभियोजन अधिकारी, एसी ट्रायबल, शासकीय अधिवक्ता व अशासकीय सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा राहत राशि के संबंध में चर्चा की गई तथा वितरण में आने वाली समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये गये। साथ ही जाति प्रमाण पत्र के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिये।