उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक संपन्न
उमरिया, 27 जुलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ व्ही एस चंदेल की अध्यक्षता में पिनौरा उपस्वास्थ्य केंद्र में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमो की समीक्षा की गई साथ ही वर्तमान में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमो का शासन के निर्देशानुसार दस्तक, एन सी डी,टीबी कार्यक्रमो के सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए। जिले में मातृ मृत्यु न हो इसके संबंध में जानकारी दी।साथ ही गर्भवती माताओं की जानकारी पोर्टल में समय पर अपडेट करने की बात कही गई।