निरीक्षण में बंद मिले खाद-बीज विक्रय प्रतिष्ठान को किया सील.
जबलपुर, 25 जुलाई। किसानों को गुणवत्ता पूर्ण खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार जिले में कृषि आदान विक्रय प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी सिलसिले में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारियों ने आज शुक्रवार को विकासखंड सिहोरा के ग्राम जुझारी स्थित हनुमंत फर्टिलाइजर को लगातार कई दिनों से बंद रखने तथा निरीक्षण में सहयोग नहीं करने पर सील कर दिया गया है।