सड़क दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति की मदद करने वालों को राहवीर योजना से लाभांवित करें
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आयोजित बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपायों के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लैक स्पॉट, गति सीमा, यातायात नियमों का पालन, जागरूकता अभियान, सड़क निर्माण कार्यों के दौरान डायवर्सन मार्ग के संकेत, जेब्रा क्रॉसिंग, ब्रेकर तथा डिवाइडर सहित सड़क जागरूकता अभियान के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, एसडीएम नरसिंहपुर श्री मणिन्द्र कुमार सिंह, यातायात प्रभारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।