22 जुलाई से सभी तहसीलों में पूर्णकालिक राजस्व न्यायालय लगेंगे-कलेक्टर श्री सक्सेना
जबलपुर, 19 जुलाई। कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आज राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी राजस्व अधिकारी मौजूद थे। बैठक में नामांकन, सीमांकन, बंटवारा, वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, नक्शा तरमीम, अतिक्रमण हटाने, धारणाधिकार के प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिये कि प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। बैठक में आरसीएमएस व सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण करने के भी निर्देश दिये।