मानपुर के स्टेडियम मैदान में बैडमिंटन प्ले ग्राउंड का किया गया निर्माण

उमरिया । नगर परिषद मानपुर की अध्यक्ष भारती सतीश सोनी , मुख्य नगर पालिका अधिकारी वार्ड पार्षद ,वार्ड क्रमांक नंबर 5 अतुल तिवारी ,, उपयंत्री प्रभुनाथ पटेल एवं विद्युत उपयंत्री सत्य प्रकाश कुंभकार एवं नगर परिषद के सहयोग से खेल मैदान स्टेडियम मानपुर वार्ड क्रमांक नंबर 5 में स्टेडियम के चारों तरफ स्ट्रीट लाइट एवं खेल मैदान में बैडमिंटन प्ले ग्राउंड का निर्माण किया व स्टेडियम के चारों तरफ दीवार की पुताई एवं बाल पेंटिंग का सुंदर दृश्य बनाया गया , जिसमें समस्त नगर वासी एवं ग्रामीण जन खेलों में उत्साह के साथ निकाय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि खेल मैदान में बैडमिंटन प्ले गाउंड के बन जाने पर अब खिलाडी इसका उपयोग कर सकेगे ।