सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में नर्सों को साल श्रीफल देकर युवाओं ने किया सम्मानित
उमरिया . अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा जिला उमरिया विकासखंड बिरसिंहपुर पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्सों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान कर नर्स दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने कहा कि चिकित्सकों के साथ हमारे नर्सिंग कर्मी कोरोना संक्रमण के समय लोगों की रक्षा में जी जान से जुटे रहे।नर्स कोरोना योद्धा के रूप में मानवता के सच्चे रक्षक रहे। नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। सेवा परमो धर्म के उद्देश्य से नर्स कार्य करती हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वह पहली पंक्ति में खड़ी रही। उनकी कड़ी मेहनत और लगन के लिए जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी जान गंवाने वाली नर्सों को नमन भी किया गया। कोरोना काल के वक्त जब मंदिर मस्जिद, गुरुद्वारे बंद थे।उस समय नर्स देवदूत बनकर मरीजों की सेवा में लगी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर युवा टीम ने नर्सों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान नर्स सरिता डोंडे, अनीता बागड़े, सीमा राठौर , कामना सिंह , आकाश ,युवा टीम से हिमांशु तिवारी,खुशी नेहा सिंह ,पलक सिंह रघुवंशी,शिखा बर्मन बर्मन एवं सभी उपस्थित रहे।