प्राचार्याे को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश

उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में समस्त जिला प्रमुख अधिकारियो को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए है। निर्देश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी व्दारा कार्यालय में समस्त संकुल प्राचार्याे, प्राचार्याे को प्रकरणों के समयबध्द निराकरण हेतु निर्देश दिए गए । उन्होने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उनका निराकरण करना सुनिश्चित किया जाए।