देवगमाखुर्द रेलवे फाटक के समीप निशुल्क प्याऊ जल का नौराजाबाद टीआई ने किया शुभारंभ

उमरिया – भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सेवा भाव के उद्देश्य से कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के मार्गदर्शन पर नौराजाबाद पुलिस व युवा टीम उमरिया के द्वारा देवगमाखुर्द रैलवे फाटक के समीप निशुल्क प्याऊ जल का शुभारंभ किया गया।भीषण गर्मी में जहां पानी की कमी है, परंतु सड़क चौराहों पर मीठे पानी की प्याऊ लगाई जा रही हैं। वहीं प्याऊ लगाकर आम लोगों एवं राहगीरों को पानी पिलाया जा रहा है। पानी पिलाने का सिलसिला पूरी गर्मी माह तक चलता रहेगा।
नौराजाबाद थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने राहगीरों को शर्बत और मटके का शीतल जल पिलाकर प्याऊ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और गर्मी के मौसम में प्याऊ से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल अति सराहनी है।
टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते आमजन लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य निःशुक्ल प्याऊ जल का आयोजन किया गया है।उन्होंने ने कहा कि गर्मी में राहगीरों को शरबत, मट्ठा, नीबू शरबत आदि पिलाया जा रहा है। इस प्याऊ पर ठंडा पेयजल पूर्णतः निशुल्क प्रदान किया जाता है।इस दौरान नौराजाबाद थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा,वरिष्ठ जन विष्णु बर्मन, टीम संयोजक हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,शिखा बर्मन ,मुस्कान महोबिया, वैष्णवी बर्मन, सानिया बर्मन ,रागिनी बर्मन,हरिओम व सभी उपस्थित रहे।