7 वीं साइड हॉकी लीग का हुआ भव्य समापन
उमरिया । उमरिया नगर के अमर शहीद स्टेडियम में 22 अप्रैल से 7वीं हॉकी लीग टूर्नामेंट प्रारंभ किया गया था, जिसका भव्य समापन 28 अप्रैल को संपन्न हुआ है। हॉकी टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि आशुतोष अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथिलेश मिश्रा उपस्थित रहे। समापन का फाइनल मैच ब्लैक आर्मी और ऑरेंज आर्मी के मध्य खेला गया, जिसमें ऑरेंज आर्मी ने 2-1 से फाइनल मैच जीत लिया।मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि आशुतोष अग्रवाल ने मैदान में दोनों टीमों के मध्य टास कराया। इस दौरान फाइनल मैच खेल रहे दोनों टीमों के अलावा हॉकी सीख व खेल रहे नौनिहाल बच्चों ने भी अतिथि को अपना परिचय देकर उनका स्वागत किया ।
आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि उमरिया के हॉकी का इतिहास बड़ा स्वर्णिम रहा है। हॉकी के प्रति यहां के लोगों और युवाओं का रुझान लगातार रहा है यहां के खिलाड़ी हॉकी में राष्ट्रीय स्तर तक अपना और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जिले में हॉकी को लेकर और भी काफी प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों के साथ नौनिहाल बच्चों से भी मुलाकात की,जो अभी हॉकी का खेल सीख रहे हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि नौनिहालों बच्चे जो अभी हॉकी सीख रहे हैं उनसे मिलकर उन्हें बहुत खुशी महसूस हुई है। निश्चित रूप से यह नौनिहाल बच्चे उमरिया के हाकी के स्वर्णिम इतिहास को आगे जरुर बढ़ाएंगे, और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना और जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा हॉकी खिलाड़ी और हॉकी प्रेमियों के साथ हैं जहां जैसी आवश्यकता होगी वह हर प्रकार से मदद के लिए तैयार रहेंगे।
इस अवसर पर दीपक छतवानी, शंभू लाल खट्टर, धनुषधारी सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, विनय मिश्रा, पत्रकार एवं समाजसेवी चंद्रकांत दुबे, जिला क्रीड़ा अधिकारी और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी शेख सलीम, विष्णु भारती , नीतू सिंह, पार्षद सविता सोंधिया, हॉकी के खिलाड़ी नौमीशरण यादव, धर्मेंद्र गौतम, नरेंद्र गिरी, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी शेख रसूल, दीपन दर्दवंशी, शेख नफीस, मोहम्मद शाहिद रज्जू,शुशील गौतम, आईटी सेल के नितिन बासनी, रामाधार चौधरी, सहित बड़ी संख्या में उमरिया नगर के हॉकी प्रेमी और हॉकी खिलाड़ी मौजूद रहे।