हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण
उमरिया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वा0 अधिकारी डा एस बी चौधरी ने बताया कि हज प्रशिक्षक अल्हज मोहम्मद सरीफ व्दारा हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया तत्पश्चात हज यात्रियों का स्वा0 परीक्षण करते हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र के 7 हज यात्रियो को एसआईव्हीं वैक्सीन तथा 60 वर्ष से कम उम्र वाले 9 हज यात्रियों को क्यूएमएमआर की वैक्सीसन जिला चिकित्सालय में लगाई गई । इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी भी उपस्थित रहे ।