पक्षी मित्र अभियान के तहत युवा टीम उमरिया ने जिला पंचायत सीईओ को भेंट किया सकोरा

उमरिया। गर्मी आते ही हमारे साथ ही पशु पक्षियों को भी पानी की आवश्यकता अधिक होने लगती है। हम तो पानी एकत्रित करके रख लेते हैं लेकिन पशु पक्षियों को पानी की तलाश करना पड़ता है। पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य युवा टीम उमरिया के द्वारा उमरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह को जिला पंचायत कार्यालय में सकोरा भेंट कर अभियान की दी जानकारी।
मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ने कहा कि जीव जंतुओं की सेवा करना अनुठा व मन को सुकून पहुंचाने वाला कार्य है। उन्होंने कहा कि अगर छोटा सा प्रयास कर अपने घर के आस-पास पेड़ों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करते हैं तो हर साल प्यास से मरने वाले पशु पक्षियों की संख्या में कमी आ जाएगी। लोगों का छोटा सा प्रयास घरों के आसपास उड़ने वाले परिंदों की प्यास बुझा कर उनकी जिंदगी बचा सकता है। सुबह आंखें खोलने के साथ ही घरों के आसपास गौरैया मैना अन्य पक्षियों की चाहत सभी के मन को मोह लेती है। इसी उद्देश्य के साथ युवा पक्षी मित्र अभियान शुरू किया है। जिस से जुड़कर आप इस नेक काम में अपना योगदान दे सकते हैं।
हिमांशु तिवारी ने बताया कि घर की बेकार सामग्री से बनाए पक्षियों का घरोंदा कोई भी व्यक्ति इस अभियान का हिस्सा बन सकता है उसे केवल इतना करना है कि अपने घर पड़ी अनुपयोगी व नकारा सामग्री को पक्षियों के घरौंदा का रूप दिया जाए। इस नेक कार्य में पक्षी मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन, शिखा बर्मन, वैष्णवी बर्मन एवं सभी उपस्थित रहे।