सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण करनें के कलेक्टर ने दिए निर्देश
उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर व्दारा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा गया कि सीएम हेल्प लाइन में लंबित शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण किया जाए । उन्होंने कहा कि विगत माह में जिन विभागों की उपलब्धि संतोषजनक नही रही है वे विभाग शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं । समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त आवेदनों, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनो तथा जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों, मानवाधिकार के पत्रों, फैक्ट न्यूज आदि की समीक्षा करते हुए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें।