जन -भागीदारी से जल गंगा संवर्धन अभियान बना जन आंदोलन

उमरिया . जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत युवा टीम उमरिया के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास पाली की छात्राओं की उपस्थिति में ग्राम पंचायत गिंजरी के गांव के चौराहे पर छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन करते हुए लोगों को जल की अहमियत बताई तथा जल के संरक्षण पर जोर दिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उन्होंने संदेश देते कहा कि जल की एक-एक बूंद को बचाना समय की जरूरत है।
छात्रावास अधीक्षिका अर्चना सिंह व सारिका शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा जल अमूल्य है। इसे व्यर्थ न बहाएं। यदि समय रहते हमने व्यर्थ जल बहाना बंद न किया तो भविष्य में हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने लोगों से जल को व्यर्थ न बहाने का आह्वान किया।
हिमांशु तिवारी ने अपने अभिनय से दर्शकों को पानी की कमी से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया।अगर पानी की बर्बादी नहीं रोकी गयी, तो आने वाली पीढ़ियां गंभीर संकट का सामना करेंगी.नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को यह संदेश दिया गया कि अगर आज हम पानी नहीं बचाएंगे, तो कल के हालात कितने भयावह हो सकते हैं. नुक्कड़ नाटक के दौरान छात्रावास अधीक्षिका अर्चना सिंह , सारिका शर्मा, पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, परिवहन मित्र खुशी सेन, खुशी दहिया, मुस्कान बैगा, वंदना सिंह ,अंशिका दहिया, काजल सिंह ,मानवी परस्ते ,साधना सिंह, हिमांशी रजक ,काजल बैगा, खुशबू सिंह , प्रतिज्ञा सिंह ,दिव्या परस्ते, कृतिका सिंह ,महिमा सिंह व सभी उपस्थित रहे।