राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से दो बच्चों की आंखों की हुई सफल सर्जरी
जबलपुर, 13 अप्रैल। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से स्वीकृत राशि से दो बच्चों के आंखों की जिला अस्पताल में सफल सर्जरी की गई। इन बच्चों में पाटन निवासी 9 वर्ष का रियांश वाल्मीक बायीं आंख में कजंक्टिवल मास से ग्रसित था तथा सिद्धबाबा, जबलपुर की 15 वर्ष की अपूर्वा बायीं आंख में चालाज़ियन से पीड़ित थी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला ने बताया कि दोनों बच्चों के आंखों की सर्जरी आज शनिवार 12 अप्रैल को जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ तरुण अहरवाल ने नेत्र रोग विभाग की टीम के सहयोग से की। सफल और निःशुल्क सर्जरी के बाद दोनों बच्चों के परिवारजनों ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से सहायता राशि स्वीकृत करने के लिये जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना, सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा तथा जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के प्रति आभार जताया है।