चैत्र नवरात्र के अवसर पर युवा टीम ने जरुरतमंद बस्तियों में कन्या भोज का किया आयोजन

उमरिया – चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर युवाओं की टोली ने जरूरतमंद बस्ती पहुंचकर नन्ही नन्ही कन्याओं को चिन्हित कर कन्या भोज का आयोजन किया। कन्या भोजन के उपरांत नन्ही नन्ही कन्याओं को अनेक उपहार भेंट किए गए। नन्ही नन्ही कन्याओं के चेहरे मुस्कान से खिल उठे। इस प्रयास में मुख्य रूप से पुलिस पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे, रेवा शंकर ,टीम संयोजक हिमांशु तिवारी की उपस्थिति में मां बिरासिनी देवी जी के चित्रपटल पर तिलक, वंदन माला अर्पण, दीप प्रज्वलित व माता का भोग लगाकर कन्या भोज का शुभारंभ किया गया।
पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने रामनवमी की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि युवाओं का यह प्रयास सराहनी है। हम सभी को भी युवाओं के ऐसे प्रयासों में अपना योगदान देकर युवाओं का उत्सव वर्धन करना चाहिए ।
टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जरूरतमंद बस्तियों को चिन्हित कर बस्तियों की नन्ही नन्ही कन्याओं को भी चिन्हित कर कन्या भोज का आयोजन करने के साथ कन्याओं को उपहार भेंट किए गए।उन्होंने बताया कि ने सामाजिक समरसता की भावना को कायम करते हुए भेदभाव रहित, अगड़ी पिछड़ी की भावना को दूर करने का संदेश देते हुए कन्या पूजन के माध्यम से एक नए समाज के निर्माण का भी रूप दिखाया।नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कन्या पूजन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में बेटियों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।इस दौरान पुलिस पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे, रेवा शंकर, टीम संयोजक हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,महक सोनी, खुशबू बर्मन, लक्ष्मी महोबिया, मुस्कान महोबिया, साक्षी रैदास,पूजा कोल,महिमा बैगा,रागिनी कोल,अनुशीयु कोल व सभी उपस्थित रहे।