बाघ के हमले मे मृत महिला के परिवार जनों को उपलब्ध कराई गई सहायता राशि

उमरिया – उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने बताया कि बाघ के हमले मे मृत महिला के परिवार जनों को वन परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा कोर द्वारा दस हजार रूपये की तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। विदित हो कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया के वन परिक्षेत्र पनपथा कोर अंतर्गत बीट चंसुरा के कक्ष क्रमांक-आर एफ 438, स्थान-कोठिया पगडंडी में रानी सिंह महुआ बिनने गई थी। महुआ बिनने के दौरान महिला को बाघ (लिंग अज्ञात) द्वारा मार दिया गया, जिसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। परिजनों के मांग अनुसार मृत महिला के शव का घटना स्थल पर अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण करवाई गई। पोस्टमार्टम की कार्यवाही उपरांत मृत महिला श्रीमती रानी सिंह के शव को उनके परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौप दिया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा कोर द्वारा मृत महिला के परिवार को 10000/- (दस हजार) रूपये की तत्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदाय किया गया।