युवाओं ने एक्सीडेंट से घायल गाय का कराया उपचार

उमरिया- मानव को यदि तकलीफ हो तो, वह दूसरे से अपनी तकलीफ बयां कर देता है, लेकिन यदि मूक जानवरों पर कोई संकट आ जाए तो वे अपनी तकलीफ बयां नही कर पाते है , मूक जानवरों की पीड़ा समझते हुए युवा टीम उमरिया ने गत दिवस घायल अवस्था में मिली गाय का बछिया का इलाज कराया ।
उमरिया जिले के सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा एमपीईबी रोड पेट्रोल पंप के समीप एक गाय खून से लथपथ व गंभीर रूप से घायल अवस्था में रोड पर मिली। इसकी सूचना युवा टीम उमरिया के सदस्यों को प्राप्त हुई तत्काल प्रभाव से पशु चिकित्सालय पाली में सूचित कर पशु डॉ. को घटनास्थल पर ले जाकर गाय का उपचार कराया गया। इस कार्य से युवाओं के नगर के लोग काफी सराहना भी कर रहे हैं। इस दौरान पशु चिकित्सा से अर्जुन सिंह, युवा टीम संयोजक हिमांशु तिवारी,शनि मेहरा ,सौरव पांडेय,पुष्पेंद्र शुल्का उपस्थित रहे।