जिला पंचायत उमरिया की सामान्य सभा व सामान्य समिति की बैठक संपन्न

उमरिया।जिला पंचायत उमरिया की सामान्य सभा व सामान्य समिति की बैठक जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई । बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत ओम नारायण सिंह, सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह , समिति के सदस्यगण ,जिले अन्तर्गत समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व बैठक में विभागों द्वारा प्रदाय किये गये पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से वन विभाग, जल निगम व विद्युत विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा सदस्यों द्वारा की गई।बैठक में 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में कराये जाने वाले कार्यो का अनुमोदन किया गया।
बैठक के दौरान ‘’वन नेशन वन इलेक्शन’’ के संबंध में चर्चा करते हुए अनुमोदन किया गया व सभी को *‘’वन नेशन वन इलेक्शन’’* से होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई।