गस्ती के दौरान मिला तेदुएं का शव

उमरिया–  परिक्षेत्र मानपुर बफर की बीट माला के कक्ष क्रमांक पीएफ 349 में वन गस्ती के दौरान एक मृत तेंदुआ पाया गया। मौके की घेराबंदी कर सक्षम अधिकारियों द्वारा डॉग स्क्वायड एवं मेटल डिटेक्टर की सहायता के जाँच की गई। आसपास घूमने पर तेंदुआ एवं बाघ के पग मार्क पास के नाले से पाए गए । प्रथम दृष्टया मौत का करण दूसरे नासाहारी वन्यप्राणी से संघर्ष प्रतीत हो रहा है । पोस्टमार्टम पश्चात विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी एवं आगामी कार्यवाही की जाएगी ।