फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन कराने हेतु स्कूलों में किया जा रहा प्रचार प्रसार
उमरिया। फाइलेरिया रोग से बचाव हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम जिले में 10 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक कराया जाना है। एम.डी.ए. कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी से 14 फरवरी 2025 तक बूथ लगाकर स्कूल कॉलेज, हॉस्टल में , 15 फरवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक घर-घर जाकर दवा का सेवन तथा 22 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक मॉप अप राउड किया जावेगा, जिसमें डी.ई.सी., एल्वेडाजोल एवं आईवरमेक्टिन की गोली का सेवन उम्र एवं ऊचाई के अनुसार कराया जाएगा। सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में जिले के 2 वर्ष से अधिक समस्त जन समुदाय (गर्भवती माता एवं अत्याधिक बीमार व्यक्तियों को छोड़कर) को उम्र एवं ऊचाई माप के अनुसार निर्धारित मात्रा में सेवन समक्ष में कराया जाएगा। फाइलेरिया कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा/ए.एन.एम./एम.पी.डब्ल्यू./आंगनबाडी/ सहायिका/स्वयं सेवक द्वारा घर-घर जाकर अपने समक्ष दवा का सेवन कराया जायेगा।डी.ई.सी/एल्वेडोजॉल/आईवरमेक्टिन की गोली का सेवन करने से मनुष्य के शरीर में स्थित फाइलेरिया के कृमि नष्ट हो जाते है जिससे यह बीमारी एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती। दवा खाने से कृमि के मरने पर बुखार, उल्टी, सर दर्द या चक्कर आ सकते है ये लक्षण कुछ समय के बाद स्वयं समाप्त हो जाते है। फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए डी.ई.सी. की गोली की सालाना खुराक सभी पात्र व्यक्तियों को लेना आवश्यक है।
एम.डी.ए. कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु एम.डी.ए. (एम.एस.जी.) टीम द्वारा आई.पी.एस. स्कूल, क्रियान्स पब्लिक स्कूल, आर.सी. स्कूल, ज्वालामुखी स्कूल, हंसवाहिनी स्कूल, ज्ञानोदय स्कूल मे छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों को फाइलेरिया बीमारी के बारें मे विस्तृत जानकारी देते हुए, डी.ई.सी, एल्वेडोजॉल, आईवरमेक्टिन की गोली की एक खुराक का सेवन करने हेतु कहा गया है। टीम में रवि साहू जिला व्ही.बी.डी. सलाहकार, प्रियंका साहू डी.एम.सी. अमित श्यामकर डी.एस.एम.सी., मुस्कान कुशवाहा बी.एस.एम., जितेन्द्र तिवारी एस.एम.सी., नईम रजा बी.एम.सी. द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई।