महाविद्यालय में बाल विवाह परिचर्चा संपन्न
उमरिया। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय आर.व्ही.पी.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमरिया में उच्च षिक्षा विभाग के निर्देषानुसार डॉ. सी.बी. सोदिया, प्राचार्य की अध्यक्षता में बाल विवाह दुष्प्रभाव एवं विधिक परिणामों से विद्यार्थियों को जगरूक करने हेतु महाविद्यालय में बाल विवाह प्रतिषेध से संबंधी परिचर्चा और गोष्ठी का आयोजन किया गया। बाल विवाह से समाज में उत्पन्न होने वाले दुष्प्रभाव पर सामूहिक विचार विमर्ष एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के खिलाफ बने मजबूत कानून का सख्ती से पालन करने व इससे संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को शिक्षा से रूबरू करने की आवश्यकता पर भी ध्यानाकृष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त वर्तमान कानूनों का कड़ाई से क्रियान्वयन कड़े दंड के साथ कानून में संशोधन, आवश्यक रिपोर्टिंग और अधिकारियों के उत्तरदायित्व आदि विषयों पर चर्चा-परिचर्चा भी किया गया।