कृषकों के दल को कलेक्‍टर, सीईओ जिला पंचायत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उमरिया – राज्‍य के अंदर तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत उमरिया जिले से कृषकों का दल 5 फरवरी से 7 फरवरी तक के लिए जबलपुर रवाना हुआ । कृषकों के दल को कलेक्‍टर धरणेन्‍द्र कुमार जैन , सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्‍टर शिवगोविंद सिह मरकाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग झनक सिंह मरावी ने बताया कि कृषकों का दल उमरिया से प्रस्‍थान कर जबलपुर पहुंचेगा जहां जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्‍व विद्यालय प्रक्षेत्र का भ्रमण करेगा । इसी तरह 6 फरवरी को जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्‍व विद्यालय प्रक्षेत्र का भ्रमण एवं कृषि विज्ञान में प्रशिक्षण प्राप्‍त करेंगे । इसी प्रकार 7 प्रकार जबलपुर में ही नानाजी देशमुख पशु चिकित्‍सा विज्ञान विश्‍व विद्यालय का भ्रमण करेगा तथा उसी दिन जबलपुर से उमरिया के लिए प्रस्‍थान करेगा ।इस अवसर पर एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जी एस गायकवाड सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे ।