शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं होगी- अपर कलेक्‍टर सुश्री सिंह

जबलपुर, 4 फरवरी। अपर कलेक्‍टर सुश्री मिशा सिंह की अध्‍यक्षता में आज सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में उन्‍होंने सभी विभागों की सीएम हेल्‍पलाईन की एक-एक कर समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों के निराकरण प्राथमिकता से करें। निम्न गुणवत्ता से बंद किये गये सभी शिकायतों को देखें, साथ ही 50 दिन से अधिक के प्रकरणों को पहले निराकृत करें। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं होगी। सीएम हेल्‍पलाईन के निराकरण से ही जिले की रैंकिंग बनती है अत: इस दिशा में सक्रियता से कार्य करें।