बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फेस 4 की सात दिवसीय गणना

उमरिया – बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणियों की गणना शुरु हो गई है। वन्य प्राणियों की गणना टाइगर रिजर्व प्रति वर्ष की जाती है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व रिजर्व में 7 फरवरी तक गणना की जाएगी। गणना का डाटा एप में अपलोड किया जाएगा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 फरवरी से 3 फरवरी तक मांसाहारी वन्य प्राणियों की गणना चुकी जा चुकी है एवं और 4 से 6 फरवरी तक शाकाहारी वन्य प्राणियों की गणना की जानी है । अंतिम दिवस 7 फरवरी को डाटा एकत्रित किया जाएगा।
टाइगर रिजर्व में प्रति वर्ष गणना से वन्य प्राणियों की जानकारी सामने आ जाती है। जिससे प्रबंधन वन्य प्राणियों को लेकर भविष्य की योजना बनाता है। वन्य प्राणियों की गणना एप के माध्यम से की जाएगी। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के 9 परिक्षेत्रो की 139 बीट में वनरक्षक गणना का डाटा एप में अपलोड करेंगे। मांसाहारी वन्य प्राणियों की गणना के लिए प्रतिदिन 5 किलो मीटर पैदल चलना होगा। तीन दिन के लिए तीन ट्रेक बनाए जाएंगे। शाकाहारी वन्य प्राणियों की गणना के लिए ट्रेक बना हुआ है। जिसमे दो किलोमीटर से अधिक पैदल चलना होगा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पी के वर्मा ने बताया कि गणना इकोलॉजिकल एप से की जा रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सभी बीट में वन रक्षक पैदल चलकर साक्ष्यों की फोटो एप में अपलोड करेंगे।